नई दिल्ली

एक झटके में छीन ली सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी, शिक्षा – कृषि सहित इन विभागों में पिछले 10 साल से दे रहे थे सेवा, जानिए वजह

शिंगणापुर : दुनियाभर के लोग शनि के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिंगणापुर में स्थित शनि देव की पूजा करने आते हैं। लेकिन शिंगणापुर में स्थित शनि मंदिर के कर्मचारियों पर साढ़े साती लगने की खबर सामने आ रही है। जी हां ‘श्री शनैश्चर देवस्थान’ ट्रस्ट ने ऐसा जो फैसला लिया वो कर्मचारियों के लिए साढ़े साती से कम नहीं है। दरअसल प्रबंधन ने ट्रस्ट के अलग—अलग विभागों में कार्यरत 167 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले गए 114 यानि 68 प्रतिशत कर्मचारी मुस्लिम हैं।

कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने को लेकर ‘श्री शनैश्चर देवस्थान’ ट्रस्ट के सीईओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कर्मचारियों पर यह कार्रवाई किसी धर्म या भेदभाव के आधार पर नहीं की गई है। प्रबंधन की तरफ से यह कार्रवाई लापरवाही किए जाने के चलते की गई है। ट्रस्ट के सीईओ की मानें तो ये कर्मचारी पिछले करीब 6 महीने से काम पर नहीं आ रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रबंधन की ओर से पहले इनको नोटिस दिया गया था, जिसका जवाब नहीं​ मिलने पर इनका वेतन रोक दिया गया था।

वहीं अब इनकी छटनी कर दी गई है। यह छटनी दो चरणों में की गई है। वहीं, ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौकरी से निकाने गए कर्मचारी शिक्षा, कृषि और कचरा प्रबंधन विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने ये भी बताया कि ये कर्मचारी पिछले 8-10 साल से संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कर्मचारियों की छटनी दो चरणों में की गई है। पहले चरण में 8 जून को कुछ कर्मचारियों को निकाला गया था और फिर 13 जून को कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले ‘सकल हिंदू समाज’ नामक संगठन ने 14 जून को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

संगठन ने मंदिर परिसर में गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाने की मांग की थी। आपको बता दें कि मई महीने का एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर में पेंटिंग का काम करता दिख रहा है। ऐसा कहा जाता है कि वह हिंदू नहीं है।

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में चचेरे भाई व DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, एक करोड़ के लेनदेन से बढ़ा रहस्य

नई दिल्ली : सिंगर ज़ुबिन गर्ग की मौत के रहस्य ने राज्य पुलिस और जांच एजेंसियों…

1 of 35