ब्रेकिंग न्यूज़

Ahmadabad Plane Crash : इस वजह से हुआ था अहमदाबाद प्लेन हादसा! पूर्व वायुसेना अध्यक्ष अरूप राहा का बड़ा दावा

कोलकाता : पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अरूप राहा (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को दावा किया कि 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के इंजन में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण चरण में ऊर्जा बाधित हो गई थी और उसे ठीक करने का कोई समय नहीं था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे ईंधन में मिलावट, तथा सॉफ्टवेयर और नियंत्रण प्रणालियों में गड़बड़ी।

राहा ने कुछ लोगों द्वारा जताई गई तोड़फोड़ की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि सभी तरह की अटकलों से बचना चाहिए और नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जांच पूरी होने तक इंतजार किया जाना चाहिए। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई171 बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारतों से टकरा गया,

जिससे विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई, तथा जमीन पर भी कई अन्य लोग मारे गए। पूर्व वायुसेना प्रमुख ने रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई की भूमिका पर आईसीसी के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत दुखद और हृदय विदारक है। इतने सारे लोग एक साथ मारे गए। अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि क्या गलत हुआ है।’’

निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण चरण में ऊर्जा में कमी आई

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से ऊर्जा में कमी आई और एक महत्वपूर्ण चरण में… आप जमीन से हवा में उड़ रहे हैं, आपकी ऊंचाई कम है। संभलने का कोई समय नहीं था। और इंजन की शक्ति में कमी के परिणामस्वरूप विमान रुक जाएगा… (विमान) फिर बहुत तेजी से नीचे गिरेगा और दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। और यही हुआ था।’’

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

Breaking News : स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा मोल्टन आयरन, अब तक 8 लोगों की मौत

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिघला हुआ…

1 of 23