नई दिल्ली

Petrol Diesel Price in India : क्या आज कच्चे तेल ने दिखाया कमाल? इस शहर में पेट्रोल 101.54 और डीजल का रेट 89.47 रुपये लीटर, महंगाई से परेशान जनता को मिली खुशखबरी!

नई दिल्ली : आज रविवार 21 जून को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम पुराने स्तर पर ही बनाए रखें हैं। ऐसे में वाहन चालकों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इसका असर अभी तक घरेलू बाजार में दिखाई नहीं दिया है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थी। इसके पीछे वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे कारण थे। लेकिन हालात सामान्य होने के बाद क्रूड ऑयल के दाम में कमी आने लगी। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी। इससे लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम हो सकते हैं।

प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के रेट?

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

क्या आने वाले दिनों में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में संकेत दिया है कि भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। उनका कहना है कि तेल कंपनियां पहले ऊंची कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल को प्रोसेस कर रही हैं। जैसे-जैसे सस्ते कच्चे तेल का इस्तेमाल बढ़ेगा। उसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है। हालांकि कीमतों में कटौती कब होगी इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आज के पेट्रोल और डीजल के रेट (रुपये प्रति लीटर)

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5197.83
चेन्नई107.7799.55
गुरुग्राम103.1795.83
नोएडा102.1295.56
बेंगलुरु110.9398.80
भुवनेश्वर108.81100.52
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.73103.82
जयपुर112.6695.36
पटना113.4699.47
तिरुअनंतपुरम्115.49104.40

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34