अपराध

Gang Rape : बॉयफ्रेंड के साथ बिच पर बैठी युवती के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 गिरफ्तार

गोपालपुर : ओडिशा के गोपालपुर समुद्र तट पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रविवार को राजा उत्सव के दौरान हुई, जब पीड़िता अपने प्रेमी के साथ समुद्र तट के एक सुनसान इलाके में थी। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कर सात आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा अपने मेस में तीन अन्य सहेलियों के साथ रहती थी। रविवार को वह अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी। शिकायत में कहा गया कि दोनों एकांत में बैठे थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 लोगों का समूह वहां पहुंचा। उन्होंने पीड़िता के प्रेमी को बंधक बनाया और बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने कथित तौर पर जोड़े के फोटो खींचे और उन्हें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी। बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने बताया, “सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, और उनसे गहन पूछताछ जारी है। सभी आरोपी वयस्क हैं और स्थानीय नहीं हैं। वे राजा उत्सव के लिए गोपालपुर आए थे।” पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14