अपराध

Crime News : अपनी ही मौसेरी बहन के साथ हवस मिटाता था भाई.. लेकिन एक दिन बीवी को लग गई नाजायज रिश्ते की भनक, फिर शुरू हुआ ये खौफनाक खेल

नरसिंहपुर : रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली ये कहानी नरसिंगपुर जिले के गोटेगांव की है, जहां एक ननद ने अपने ही भाई की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वजह बनी एक ऐसा राज़ जो अगर सामने आता तो कई रिश्ते बिखर जाते। हत्या के बाद पति ने भी पत्नी का साथ देने के बजाय सच छिपाने की साजिश रची, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने महज कुछ घंटों में इस अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

कैसे सामने आया पूरा सच?

दरअसल, मामला बीते 10 जुलाई की है नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के कमोद गांव में 30 वर्षीय दुर्गा बाई छिरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने इसे चक्कर खाकर गिरने से हुई मौत बताया, लेकिन पुलिस को ये मामला मौत नहीं बल्कि हत्या से जुड़ा हुआ लगा। फिर क्या था पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट सामने आई तो खुलासा हुआ कि ये कोई हादसा नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई एक सुनियोजित हत्या थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की।

ननद और उसके पति के बीच थे अवैध संबंध

जांच के दौरान गोटेगांव पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। तभी एक ऐसा सच सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की मुंहबोली (मौसी की लड़की) ननद सोनिया सिलावट और उसके पति भवानी सिंह छिरा के बीच अवैध संबंध थे। घटना से एक दिन पहले दुर्गा बाई को इस रिश्ते की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच तीखा विवाद हुआ।

गला दबाया और गर्दन मरोड़कर कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, अगले ही दिन सोनिया ने मौका देखकर रसोई में अकेली मौजूद दुर्गा बाई का गला दबाया और गर्दन मरोड़कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पति भवानी सिंह ने भी पत्नी का साथ देने के बजाय सच्चाई छिपाने की साजिश रची। उसने पूरे मामले को सामान्य मौत बताकर पुलिस को गुमराह करने और सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के आगे उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में सोनिया सिलावट और भवानी सिंह छिरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस वारदात ने एक बार फिर दिखा दिया कि अवैध रिश्तों की कीमत कभी-कभी किसी की जान बन जाती है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

1 of 15