अपराध

CG Crime : स्कूल में विवाद बना मौत की वजह, छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी, एक की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, सासाहोली गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर चाकू निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र ने खुद को बचाने की कोशिश करते हुए चाकू छीन लिया।

इसके बाद हालात बेकाबू हो गए और दोनों के बीच हुई झड़प हिंसक रूप ले बैठी। चाकू के वार से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में दूसरा छात्र भी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15