अपराध

सलमान के बाद अब इंडस्ट्री के दिग्गज अमीर खान को बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, लगाए ये गंभीर आरोप, कहा – परिणाम भुगतना होगा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले तत्वों द्वारा धमकी दी गई है। उन पर कथित रूप से ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा, ‘‘हम संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस मैसेज की बारीकी से जांच कर रहे हैं।’’ हालांकि, इस कथित धमकी को लेकर अब तक आमिर खान या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे एक वॉइस मैसेज के संदर्भ में कहा कि, धमकी सोशल मीडिया पोस्ट और उसके साथ संलग्न एक वॉइस मैसेज के माध्यम से दी गई है। उन्होंने कहा कि इसे कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के दो युवकों द्वारा साझा किया गया है, जिन्होंने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताया है।

धमकी देने वाले ने आमिर पर लगाए गंभीर आरोप

धमकी देने वालों ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। यह आरोप हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता के तीसरे विवाह से जोड़कर लगाया गया है। संदेश में चेतावनी दी गई है कि इस तरह के आचरण को बढ़ावा देने वालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संबंधित वॉइस मैसेज में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 13 वर्षीय एक किशोरी के कथित अपहरण, मानव तस्करी और यौन उत्पीड़न के हालिया मामले का भी जिक्र किया गया है। साथ ही राजनीतिक नेताओं को इस मामले के किसी भी आरोपी को संरक्षण न देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, धमकी से जुड़े इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

सलमान खान को भी मिलती रही है धमकी

बिश्नोई और उसका आपराधिक गिरोह वर्षों से अभिनेता सलमान खान को भी धमकी देता रहा है। वर्ष 1998 में राजस्थान में हुए काले हिरण के शिकार के मामले से शुरू हुआ विवाद वर्ष 2024 में मुंबई में सलमान खान के आवास पर हुई गोलीबारी, लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हुए मुकदमों तक पहुंच चुका है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

Rape Case : रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामले का खुलासा होते ही रफूचक्कर हुआ आरोपी

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी…

1 of 14