अपराध

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि बिहार के किशनगंज के रहने वाले एक शख्स की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव का सिर काटकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी बीवी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

चाय बागान में मिला था सिर कटा शव

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इमाम खुआ के तौर पर हुई है। बाह बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला था और तांत्रिक का काम करता था। इससे पहले मंगलवार को चाय बागान में काम कर रहे मजदूरों को खून से लथपथ सिर कटा शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। शुरुआती खोजबीन में शव का सिर नहीं मिला था।

पत्नी और प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी मोमिना बेगम और उसके प्रेमी सुदीप पाल पर शक हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के साथ सुदीप के दो रिश्तेदारों और एक दूसरे सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और मृतक का कटा हुआ सिर घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर से बरामद किया।

सात साल से संबंध होने का दावा

पुलिस के मुताबिक, मोमिना बेगम और सुदीप पाल के बीच पिछले करीब सात वर्षों से अफेयर थे। जांच एजेंसी का दावा है कि मृतक इस संबंध का विरोध करता था और यही उसके मौत की वजह भी बनी। आरोप है कि सुदीप पाल ने सोमवार को फोन कर इमाम खुआ को बिहार से पश्चिम बंगाल बुलाया और रात में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

Oral Sex in Car : चलती कार में नंगा करके करवाया ओरल सेक्स, बनाया वीडियो, उधार लेकर फंस गए थे नाबालिग सहित दो लोग

मुंबई : केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कई तरह…

CG : मृत महिला को जिंदा बताकर करा ली रजिस्ट्री, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष-कारोबारी होरा सहित 7 के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर : राजधानी रायपुर में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत महिला को जीवित…

1 of 16