Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Viral Video : NH – 45 निर्माण में लापरवाही, सड़क धंसने और जाम के बीच कोयला ट्रेलर पुलिया में समाया, देखें पूरा वीडियो…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में जबलपुर से अमरकंटक, केंवची होते हुए रतनपुर-बिलासपुर जाने वाले नेशनल हाइवे 45 के निर्माण कार्य में ठेका कंपनी की लापरवाही सामने आई है। निर्माणाधीन सड़क कई जगहों पर धंस गई है, जिसके कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर रहा है और लंबा जाम लग रहा है। इस बीच, मझवानी गांव के पास एक निर्माणाधीन पुलिया पर कोयले से लदा ट्रेलर पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसने सड़क निर्माण में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है।

बता दें कि घटना केंवची से रतनपुर मुख्य मार्ग पर मझवानी गांव के पास की है, जहां निर्माणाधीन पुलिया पर तेज बहाव में पानी बह रहा था। बिलासपुर की ओर से आ रहा कोयले से भरा एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही बरतते हुए पानी से भरी पुलिया को पार करने की कोशिश की। तेज बहाव के कारण चालक ट्रेलर को संभाल नहीं पाया और पूरा ट्रेलर पानी में समा गया। इस घटना का वीडियो एक बस के सहायक ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेसीबी की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन यह हादसा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कार की चाबी देने से किया मना तो पेट्रोल डालकर फूंक दी पड़ोसी की कार, गांव में मचा हड़कंप

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में कार की चाबी को लेकर हुए विवाद में एक…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : दशगात्र के कार्यक्रम में तलवार से किया था हमला, अब कोर्ट ने सुनायी पिता-पुत्र को 10-10 की सजा

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय…

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG Crime : चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

1 of 5