Durg

CG – दुल्हा-दुल्हन की मौत : माह भर पहले ही हुई थी शादी, मौसी के घर से लौट रहे थे, आधे रास्ते ट्रक ने कुचला

दुर्ग : देर रात दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार नवविवाहित पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब दोनों रायपुर से लौट रहे थे और एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान कोहका निवासी मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कामेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों रायपुर से अपनी मौसी के घर से लौट रहे थे, तभी खुर्सीपार इलाके में अज्ञात ट्रक ने तेज रफ्तार में स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी। परिवार और मोहल्ले के लोगों के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और मोहल्ले के लोग सुपेला मोर्चरी पहुंच गए, जहां उन्होंने गहरा आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। खुर्सीपार थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नवदंपति का यूं असमय अंत पूरे इलाके में शोक की लहर फैला गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG Breaking : 25 गांवों में जमीन की खरीदी – बिक्री पर रोक, ईस्ट – वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एंड वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को…

CG News : युवती को था बुखार, डॉक्टर ने किडनी – लीवर फेल बताकर कर दिया रेफर, परिजनों की शिकायत पर महिला डाक्टर को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां पदस्थ एक महिला…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

1 of 19