Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Crime : चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव के बैगापारा में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश बैगा को अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चाल-चलन पर लंबे समय से शक था, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। बीती रात भी मामूली कहासुनी ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया, गुस्से और शक में अंधे राजेश बैगा ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे कुसुम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है, वहीं चरित्र शंका के नाम पर हो रही घरेलू हिंसा ने एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

1 of 5