Gaurela - Pendra - Marwahi

CG : स्वास्थ्य विभाग में संविदा पदों पर निकली भर्ती : दावा आपत्ति अब 14 अगस्त तक कर सकते हैं प्रस्तुत, यहां देखें अभ्यर्थियों की लिस्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी के बाद पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ पर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि डाक विभाग में नए सॉफ्टवेयर के तकनीकी समस्या के कारण बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दिया गया है।

पूर्व में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 4 अगस्त निर्धारित था। दावा आपत्ति निर्धारित प्रारूप में केवल स्पीड पोस्ट-रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 14 अगस्त शाम 5.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्गा सरोवर के सामने अमरपुर पेण्ड्रा में स्वीकार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 24 दिसम्बर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था।

रिक्त पदों में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एएएम-एच डब्ल्यू सी, स्टॉफ नर्स-एसएनसीयू, स्टॉफ नर्स-एनबीएसयू, स्टॉफ नर्स-यूएचडब्ल्यूसी, सोशल वर्कर एनएमएचपी, फिजियोथेरेपिस्ट एनएचएम, फार्मेसिस्ट आरबीएसके, लेबोरेटरी टेक्निशियन बीपीएचयू, लेबोरेटरी टेक्निशियन-डीपीएचएल आईडीएसपी, रेडियोग्राफर एनएचएम, एमपीडब्ल्यू(एम)-यूएचडब्ल्यूसी, सेक्रेट्रिअल असिस्टेंट एनएचएम (ब्लॉक), जूनियर सेक्रेट्रिअल असिस्टेंट यूएचडब्ल्यूसी, क्लास फोर-यूएचडब्ल्यूसी एवं क्लिनर एसएनसीयू के पद शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : छात्राओं से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, अधिकारियों को शिकायत पर भी नहीं हुआ था एक्शन, अब FIR…

मरवाही : गंदी हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है की…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

1 of 4