Durg

CG Viral Video : सांडों की लड़ाई में हुआ गजब का तांडव, दुकान को कर दिया तहस – नहस, वीडियो आया सामने

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 क्षेत्र में स्थित नूतन चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो बेकाबू सांड आपस में लड़ते-लड़ते एक दुकान के अंदर घुस गए। यह घटना ‘शुद्ध सरल कच्ची घानी’ नामक दुकान में हुई, जहां कुछ ही मिनटों में भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूतन चौक के पास सड़क पर घूम रहे दो सांड अचानक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते उनकी लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि वे नियंत्रण से बाहर हो गए और सीधे पास स्थित दुकान के अंदर घुस पड़े।

दुकान ट्रांसफार्मर के समीप होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। दुकान के अंदर उस समय कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने सांडों को अपनी ओर आता देख तुरंत जान बचाने के लिए भागकर सुरक्षित स्थान ले लिया। इस दौरान कुछ कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हालांकि, सांडों की लड़ाई कई मिनटों तक दुकान के अंदर जारी रही, जिससे वहां रखा सामान पूरी तरह तहस-नहस हो गया। तेल के कंटेनर, मशीनें और अन्य सामग्री को भारी नुकसान पहुंचा।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सांड एक-दूसरे पर हमला करते हुए दुकान के भीतर तबाही मचा रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। दुकानदार ने बताया कि इस घटना से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। रोजमर्रा के कारोबार के लिए रखी गई सामग्री नष्ट हो जाने से अब दुकान को दोबारा खड़ा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

स्थानीय व्यापारियों ने भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। नूतन चौक क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि शहर की सड़कों और बाजारों में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

CG Crime : सराफा कारोबारी की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार, पुराने लेन-देन विवाद में वारदात की आशंका

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में शनिवार को हुई सराफा कारोबारी की हत्या ने पूरे…

1 of 22