Sarguja

CG Crime : बाइक सवार दंपती पर जानलेवा हमला, घटना में पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर, रात में घर लौट वक्त बदमाशों ने किया हमला

अंबिकापुर : अंबिकापुर के अंधला में एक बाइक सवार दंपती पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने दंपति को डंडों और रॉड से बुरी तरह पीटा और बाइक को में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद दोनों घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पति का इलाज अंबिकापुर में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम लखनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम अंधला निवासी कपिल दास सोमवार शाम अपनी पत्नी निर्मला दास के साथ बाइक से बगदरी गए थे। दोनों रात में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अंधला के माझापारा में अचानक सामने आए चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। दंपति कुछ समझ पाते इतने में आरोपियों ने कपिल दास पर डंडों औक रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई निर्मला पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना में बुरी तरह से घायल कपिल और निर्मला दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए, तब हमलावर उन्हे मरा समझकर मौके से भाग निकले। घटना के कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोनों को घायल अवस्था में देखकर तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल निर्मला दास को तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं कपिल दास को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल निर्मला दास को परिजन रायपुर ले जाने के लिए रवाना हुए थे।

तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं कपिल का इलाज अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। आज सुबह करीब 10 बजे गंभीर रूप से घायल कपिल दास को होश आने पर उसने हमले की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दंपती पर हमला करने वाले कौन थे और हमला लूटपाट की नीयत से किया गया या कोई पुरानी रंजिश थी। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक से लेकर कॉस्टेबल तक इधर से उधर

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।…

1 of 17