Durg

CG Crime : ‘सिक्स पैक’ चोर की एंट्री से सहमे घर वाले, पकड़ में आने के बाद भी फरार, शर्ट लेस चोर की तलाश जारी..

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ पेंडरी में चोरी की एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक चोर रात के अंधेरे में बिना शर्ट पहने एक घर में घुस गया। उसकी इस अजीब हरकत और आत्मविश्वास भरी ‘सिक्स पैक’ एंट्री ने घरवालों के होश उड़ा दिए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब घर के लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

इसी दौरान एक युवक चुपके से घर में दाखिल हुआ। खास बात यह रही कि चोर ने शर्ट नहीं पहन रखी थी और हाथ में टॉर्च लेकर घर के कोनों में कुछ तलाश करता नजर आया। उसकी हरकतें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह किसी खजाने की तलाश में नहीं, बल्कि अपनी खोई हुई शर्ट ढूंढ रहा हो। घर के सदस्यों की नींद तब खुली जब उन्हें कुछ हलचल का अहसास हुआ। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा, सामने बिना शर्ट का चोर टॉर्च लेकर घूमता नजर आया। अचानक सामने आने से चोर भी घबरा गया।

इसके बाद घरवालों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, स्थिति उस वक्त पलट गई जब चोर ने मौका देखकर खुद को छुड़ा लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें चोर की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह काफी आत्मविश्वास के साथ घर के अंदर घूमता दिख रहा है, जिससे उसकी पहचान करना अब पुलिस के लिए आसान हो सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : ‘बुलडोजर एक्शन’, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लिया एक्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दुष्कर्म करने में मामले…

1 of 17