Durg

छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 3 लड़कियों समेत इतने लोग हुए गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई करते हुए 3 युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट संचालित करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोतवाली थाने के स्टेशन रोड का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, यहां एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर CSP सहित पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान पुलिस की टीम को रेस्टोरेंट के अंदर 3 युवतियां और 2 युवक संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस की टीम को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पुछताछ कर रही पुलिस

फ़िलहाल पुलिस की टीम सभी को गिरफ्तार कर थाने लेकर गई है और सभी से पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, पुलिस की इस पूछताछ में सेक्स रैकेट संचालित करने वाले लोग कई बड़े खुलासे कर सकते हैं। पुलिस ने दुकान संचालक से पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कारोबार का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23