Durg

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग का 8 साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। दरिंदों ने PWD में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पीड़िता किसी तरह हिम्मत दिखाकर महिला थाने पहुंची। इस मामले में 2 रेपिस्ट पुलिस गिरफ्त में हैं, वहीं 4 लोग अब भी फरार बनाए जा रहे हैं।

एक दिन पहले ही हुआ था एक और नाबालिग से गैंगरेप

बता दें कि बीते दिन दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग लड़कों ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बारी बारी से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म

बता दें कि नाबालिग बच्ची का दोनों अपचारी बालकों से पूर्व से जान पहचान थी। जिसका फायदा उठाकर दोनों अपचारी बालकों ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खंडहर नुमा मकान में ले गए, जहां उसे डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त ही बच्ची के परिजन उसे तलाश करते हुए खंडहर में पहुंच गए। ऐसे में उन्होंने घटना को देख बच्ची को लेकर नेवई थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया। दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद…

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : चौथी बार दुल्हा बनकर शिक्षिका से लूट लिये 32 लाख, वेबसाइट पर हुई मुलाकात, बिजनेसमैन निकला नंबर वन ठग

दुर्ग/भिलाई : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 24