Durg

CG: इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर विश्वविद्यालय में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप है।पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलसचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया। आरोप है कि कर्मचारी के मासिक वेतन 11,515 रुपये में से अधिकांश राशि PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल वॉलेट के माध्यम से अपने परिचित के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई जाती रही।

मामले की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेजों में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया।पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित गबन में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23