Durg

CG Crime : सराफा कारोबारी की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार, पुराने लेन-देन विवाद में वारदात की आशंका

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में शनिवार को हुई सराफा कारोबारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शीतल नगर निवासी संतोष आचार्य, जो सराफा व्यवसाय से जुड़े थे, की आठ हमलावरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना को जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार वारदात शनिवार दोपहर की है, जब संतोष आचार्य घर पर अकेले थे। इसी दौरान आठ आरोपी घर पहुंचे और कथित रूप से सब्बल (लोहे की रॉड) का इस्तेमाल कर मुख्य दरवाजे को तोड़कर भीतर घुस गए। घर में घुसते ही हमलावरों ने संतोष पर हमला कर दिया और लात-घूंसों एवं डंडों से बेरहमी से पिटाई की।

कचरा गाड़ी में डालकर ले गए और की दोबारा पिटाई

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने संतोष को घसीटकर घर से बाहर लाया, फिर पास में खड़ी एक कचरा गाड़ी में डाल दिया और उन्हें सराफा लाइन क्षेत्र में ले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने फिर से संतोष पर जानलेवा हमला किया।

लगातार मारपीट के चलते मौके पर ही संतोष ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार, हमलावरों ने वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें समय से पहले बंद कर दीं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन और पुराने विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। संतोष और आरोपियों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर कई बार कहासुनी भी हुई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आ सकता है कि क्या इस घटना के पीछे कोई और साजिश या बड़ा षड्यंत्र शामिल है।

परिवार और व्यापारियों में गुस्सा

घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय व्यापारियों और सराफा कारोबारी संगठनों ने हत्या की निंदा की है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में तेज कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : पुलिस ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन कर रहे जमीन कारोबारियों को दौड़ा – दौड़ाकर पीटा गरमायी राजनीति

दुर्ग : दुर्ग में जमीन की नई कलेक्टर गाइडलाइंस का विरोध कर रहे जमीन कारोबारियोें…

CG Politics : कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ऊंट को जीरा खिलाकर बीजेपी सरकार को घेरा, 200 यूनिट छूट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर…

CG News : फॉर्च्यूनर की टक्कर से साईकिल सवार एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, देखें हादसे का लाइव वीडियो

दुर्ग : जिले के अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।…

CG News : भिलाई आएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 25 से 29 दिसंबर तक होगी हनुमंत कथा, तीसरे दिन लगेगा दिव्य दरबार

दुर्ग : दुर्ग जिले की ट्विनसिटी भिलाई पहली बार एक बड़े धार्मिक आयोजन की मेजबानी…

CG Crime : दिनदहाड़े महिला टीचर का अपहरण, 5 लाख रूपये फिरौती की डिमांड, महिला के मोबाइल से पति को भेजी फोटो मचा हड़कंप

दुर्ग : दुर्ग जिले में दिनदहाड़े एक महिला टीचर के अपहरण की घटना से हड़कंप मचा हुआ…

1 of 8