Korba

Korba Breaking – रफ्तार का कहर 3 की मौत : तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरायी, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा : कोरबा में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा है। यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के आपस में रिश्तेदार थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि दादर बस्ती में रामायण सिंह राठिया, सादराम राठिया और सुख सिंह राठिया का परिवार निवास करता है। तीनों आपस मेें रिश्तेदार है। 21 जून को तीनों एक बाइक पर करतला ब्लाक के ग्राम कोटमेर में रिश्तेदार के यहां गये थे। यहां बकरा-भात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तीनों बाइक से वापस कोरबा लौट रहे थे।तभी ग्राम सरदुकला के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकरायी।

इस हादसे में बाइक के मवेशी से टक्कर के बाद उसमें सवार तीनों ग्रामीण दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में दो ग्रामीणों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य ग्रामीण ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। करतला पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आज तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 34