Korba

सभापति माया रूपेश कंवर, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग, जिला पंचायत कोरबा (छ.ग.) के प्रयास से MBBS में चयनित तीन छात्राओं को मिली आर्थिक सहायता

कोरबा : स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीनों छात्राओं को ₹53,500–₹53,500 की सहायता माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा, माननीय लखन लाल देवांगन, मंत्री के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीनों छात्राओं को प्रवेश शुल्क एवं अध्ययन के लिए ₹53,500–₹53,500 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली छात्राओं में ज्योति कंवर, पिता स्व. मान सिंह कंवर, ग्राम भोंडाकछार; चंद्रिका कंवर, पिता प्रधान सिंह कंवर, ग्राम डोंडकी तथा सुष्मिता कंवर, पिता आधार सिंह कंवर, ग्राम बालगी शामिल हैं। तीनों छात्राओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर MBBS में चयन प्राप्त किया है। आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों से आने वाली इन छात्राओं के लिए चिकित्सा शिक्षा से जुड़े खर्च चुनौतीपूर्ण हो सकते थे। ऐसे में जिला खनिज न्यास के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

माया रूपेश कंवर ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की उच्च शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना समाज के विकास के लिए आवश्यक है। MBBS में चयनित इन छात्राओं को मिले सहयोग से वे अपनी चिकित्सा शिक्षा निरंतर जारी रख सकेंगी और भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं देकर समाज एवं आमजन की सेवा कर सकेंगी।

इस आर्थिक सहायता के लिए छात्राओं एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला प्रशासन तथा आदिवासी आयुक्त श्रीकांत कसेर एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के महासचिव रूपेश कंवर, ओमपाल सिंह कंवर, रविन्द्र कंवर एवं विवेक कंवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। छात्राओं को मिली यह सहायता न केवल उनके वर्तमान शैक्षणिक खर्च में सहयोग करेगी, बल्कि जिले की अन्य प्रतिभावान एवं जरूरतमंद बेटियों को भी उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 33