Korba

Korba : रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची महिला, तलाश में सेप्टिक टैंक से मिला शव लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

कोरबा : रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची 33 वर्षीय महिला की तलाश ने आखिरकार एक सनसनीखेज हत्या का राज खोल दिया। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में महिला का शव घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक के भीतर मिला। मृतका की पहचान संतोषी के रूप में हुई है। वह मनोज उरांव के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपाए जाने की आशंका है। घटना के बाद से मनोज उरांव फरार है।

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को संतोषी और मनोज के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि मनोज ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान संतोषी की मौत हो गई। इसके बाद शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने संतोषी के भाइयों को भी गुमराह किया। इधर, रक्षाबंधन पर संतोषी के मायके नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला दिखाई दिया।

टैंक से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब टैंक की जांच की गई तो उसके भीतर संतोषी का शव मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्यांग पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक से शव बाहर निकलवाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज उरांव 5 सितंबर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, मारपीट के दौरान वास्तव में क्या हुआ और शव को सेप्टिक टैंक में कब तथा कैसे छिपाया गया, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 33