Korba

Korba : अस्पताल से अचानक लापता हुई नवप्रसूता, 150 मीटर दूर झाड़ियों में फंदे पर मिला शव; 6 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म

कोरबा : कटघोरा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल से अचानक लापता हुई नवप्रसूता का शव अगले दिन अस्पताल से करीब 150 मीटर दूर एक निजी बाड़ी की झाड़ियों में फंदे पर लटका मिला। महिला की पहचान कांता केवट के रूप में हुई है। वह करीब छह दिन पहले ही बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी।महिला के लापता होने के बाद परिजन और अस्पताल के कर्मचारी उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार दोपहर अस्पताल के पीछे स्थित बाड़ी में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

छह दिन पहले बच्चे को दिया था जन्म

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा थाना क्षेत्र की कांता केवट को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित निजी जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद शिशु की हालत गंभीर थी और उसे अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था।

सोमवार शाम अस्पताल से निकल गई थी महिला

बताया गया कि 14 सितंबर की शाम करीब सात बजे कांता अस्पताल से बिना किसी को बताए निकल गई। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।महिला के लापता होने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए परिजनों ने उसकी तस्वीर के साथ सूचना भी प्रसारित की और तलाश में मदद की अपील की।

अस्पताल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला शव

मंगलवार दोपहर अस्पताल के पिछले हिस्से से करीब 150 मीटर दूर एक निजी बाड़ी में झाड़ियों के बीच महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कांता केवट के रूप में की।इसके बाद कटघोरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद होगी स्पष्ट

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला अस्पताल से किन परिस्थितियों में निकली और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

Korba : मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी, 3 मोबाइल और 7 हजार रुपये ले गया था चोर; विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध

कोरबा : जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने के…

1 of 33