Raigarh

CG Accident : ट्रैक्टर ट्रॉली की पलटने से जीजा-साले की मौत, चालक फरार…

रायगढ़ : जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सिसरिंगा घाटी में गिट्टी और सीमेंट से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमें दो मजदूरों, राजू टोप्पो और संदीप बड़ा, की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में जीजा-साले थे। हादसे के बाद चालक परमेश्वर यादव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सिसरिंगा घाटी में उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चालक परमेश्वर यादव वाहन को घाटी से नीचे उतार रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में जा गिरा। ट्रॉली के पलटने से दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। मृतक राजू टोप्पो और संदीप बड़ा रायगढ़ जिले के गणेशपुर गांव के निवासी थे।

वे कुछ समय के लिए सजवारी चौकी क्षेत्र के सिसरिंगा में मजदूरी करने आए थे। रविवार को काम खत्म कर वापस लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

CG News : अश्लील मैसेज विवाद में नया मोड़ छात्रा का कथित वीडियो वायरल, ₹2.5 लाख मांगने का दावा, जांच में नया एंगल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा…

1 of 11