Rajnandgaon

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 की मौत,एक युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव : छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों के गहिराभेड़ी निवासी होने की जानकारी सामने आई है।वहीं हादसे में घायल एक युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पूरी पहचान जुटाने के साथ दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…

1 of 6