Raipur

CG : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और डिप्टी CM ने किया स्वागत

रायपुर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के रायपुर पहुंचने को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। उनके रायपुर प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने की जानकारी है। उनके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

1 of 125