पॉलिटिक्स

CG Politics : वायरल ऑडियो पर गरमायी सियासत, बीजेपी मेयर पर लगे आरोपों की जांच की मांग, कांग्रेस पहुंची थाने

अंबिकापुर : अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत से जुड़े कथित वायरल ऑडियो ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है। मीना बाजार लगाने की अनुमति के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप वाले ऑडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मोर्चा खोल दिया है। वहीं महापौर ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए ऑडियो को फर्जी करार दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक कथित आडियों वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में मीना बाजार लगाने की अनुमति दिलाने के एवज में तीन लाख रुपये लेने का दावा किया जा रहा है। यह ऑडियो कथित तौर पर ठेकेदार अनुराग मिश्रा की ओर से जारी किया गया है, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और महापौर मंजूषा भगत पर अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि ऑडियो की सत्यता की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस वायरल आॅडियों के सामने आने के बाद कांग्रेस ने जहां एक तरफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी तरफ विवाद बढ़ने के बाद महापौर मंजूषा भगत खुद अजाक थाना पहुंचीं और ऑडियो बनाने तथा उसे वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मीडिया से बातचीत के दौरान वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक आदिवासी महिला होने के कारण राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इधर कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी केवल निष्पक्ष जांच चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि यदि ऑडियो फर्जी है तो जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अजाक थाना पहुंचा और थाना प्रभारी से मुलाकात कर वायरल ऑडियो की जांच कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब शहर के प्रथम नागरिक पर गंभीर आरोप लगे हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

हालांकि थाना प्रभारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामला उनके क्षेत्राधिकार का नहीं है। इसके बाद कांग्रेस ने रविवार को सरगुजा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले को संबंधित थाना क्षेत्र में भेजकर जांच कराने की मांग करने का फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले को लेकर सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। वायरल ऑडियो की सच्चाई क्या है, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

बंगाल में ममता को भारी पड़ गई ये गलती! दीदी के हाथ से फिसल गए 60 विधायक, जानिए TMC में टूट की इनसाइड स्टोरी

कोलकाता : बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC इन दिनों…

1 of 7