पॉलिटिक्स

Breaking : महिला नेतृत्व को नई धार ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ की मयूरी सिंह बनीं राष्ट्रीय सचिव

खैरागढ़ : कांग्रेस संगठन ने महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में अहम नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की मंज़ूरी के बाद महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय संयोजक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ नगर की मयूरी सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जिससे जिले और प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलने पर मयूरी सिंह ने राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और महिलाओं के अधिकारों व हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगी। मयूरी सिंह ने बताया कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज चुनावों से हुई थी और वे अपने दादा स्वर्गीय लाल ज्ञानेंद्र सिंह, खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक, के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में छत्तीसगढ़ से तीन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें मयूरी सिंह का नाम भी शामिल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद उन्हें प्रदेश व जिले भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष नवाज खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल साहू सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

CG Politics : वायरल ऑडियो पर गरमायी सियासत, बीजेपी मेयर पर लगे आरोपों की जांच की मांग, कांग्रेस पहुंची थाने

अंबिकापुर : अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत से जुड़े कथित वायरल…

CG Politics : बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर सियासत गरम कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका अमित शाह का पुतला

बीजापुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता शिवा…

1 of 8