Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Police Transfer Breaking : 67 का ट्रांसफर आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे पुलिसिंग में नई ऊर्जा और निष्पक्षता लाई जा सके।

आदेश के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों की एक ही स्थान पर तैनाती तीन वर्ष या उससे अधिक समय से थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। जारी सूची में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 67 पुलिसकर्मी शामिल हैं, वहीं आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को भी बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करें।

इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन इसे रणनीतिक रूप से भी अहम कदम बताया जा रहा है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से बनने वाले स्थानीय समीकरणों को खत्म करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इससे न केवल कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा।

तबादला सूची नीचे देखे

What's your reaction?

Related Posts

CG News : जिला जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी 8 घंटे बाद गिरफ्तार, जेल की दीवार फांदकर हुआ था फरार

पेंड्रा : पेंड्रारोड जिला जेल से दुष्कर्म के मामले में बंद एक कैदी के फरार होने…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

1 of 4