Gaurela - Pendra - Marwahi

CG : जब प्यार बना जुनून … परिवार भी था साथ, फिर प्रेमी जोड़े ने अचानक क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? कांप उठे लोग

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम पनकोटा में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजन सदमें में है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र 18 वर्ष थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने बोल रहे थे। इसी बात पर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के फांसी लगाने की खबर मिलते ही युवक अपने घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। बावजूद इसके दोनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

1 of 4