Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, नशे में धुत चालक की लापरवाही ने छीनी चार जिंदगियां…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें शराब के नशे में धुत कार चालक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

बता दें कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता अपनी ब्रेजा कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए पेंड्रा की ओर जा रहा था। वह शराब के नशे में धुत था। इसी दौरान, उसकी कार ने मरवाही की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे में कार भी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

मृतकों की पहचान गंगाराम गंधर्व, राम अवतार उर्फ पप्पू, भूपेंद्र और शानू केवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी अपने एक साथी का जन्मदिन मनाकर पेंड्रा की ओर लौट रहे थे। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती शानू केवट को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में कार चालक स्नेहिल गुप्ता भी घायल हुआ है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि कार से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं, जो यह पुष्टि करती हैं कि चालक नशे में था। पुलिस ने सभी चार शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

1 of 5