Bilashpur

CG Suicide News : 9वीं के छात्र की आम के पेड़ से लटकी मिली लाश

​बिलासपुर : शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला धूरीपारा क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने अपने घर की छत पर स्थित आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब छात्र का शव पेड़ पर लटका पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र बीते दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था और पढ़ाई के प्रति उसकी बेरुखी बनी हुई थी, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्र किसी मानसिक तनाव में था या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक वजह थी।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41