मौसम

CG Weather Update Today : बढ़ने वाला है तापमान, कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल, किस दिन से पड़ेगी गर्मी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में अब धीरे-धोरे ठंड का असर कम हो रहा है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिल रही है।

बढ़ने वाला है तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने से मौसम गर्म होगा और लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड और कमजोर पड़ेगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जबकि रातें भी अपेक्षाकृत कम ठंडी रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका हल्का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही बताई जा रही है। राजधानी रायपुर में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी – तूफान के साथ बारिश का अलर्ट हुआ जारी, कुछ दिनों तक मौसम …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां…

1 of 4