मौसम

छत्तीसगढ़ में सुबह से हो रही बारिश के बीच जारी हुआ अलर्ट, इतने दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, अपने इलाके का हाल जानें यहां

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। IMD ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी होने की चेतावनी जारी की है।

जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

राजधानी में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर महासमुंद और गरियाबंद में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का हाल

रायपुर : देश के कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। सावन के इस महीने में…

CG : जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बरसेगा कहर! गहरे अवदाब से 8 जिलों में भारी बारिश और 80 KM/H हवाओं का अलर्ट

रायपुर : उत्तर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उठे गहरे अवदाब के कारण छत्तीसगढ़…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

1 of 7