Janjgir - Champa

CG News : होटल में युवती के साथ रुका था युवक, रूम में जाते ही खाई दवाई .… और फिर हो गया कांड, देखने वाले भी हुए हैरान

जांजगीर : जांजगीर के कालिका होटल में रुके एक युवक-युवती में से युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

होटल में रुका था इंस्टाग्राम दोस्त के साथ

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है और अब इसे रायपुर की लैब भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। मृतक युवक का नाम कृशचंद देवांगन है जो जावलपुर गांव का रहने वाला था। युवती बिर्रा की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले दोनों की 2-3 मुलाकात हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को युवक और युवती जांजगीर के कालिका होटल में रुके थे। रात में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पेट में कुछ टेबलेट भी मिली हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है इसलिए डॉक्टर ने जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17