Rajnandgaon

CG : नक्सली मुठभेड़ में सब – इंस्पेक्टर शहीद, जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी थी गोली, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की तड़के घने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग खोल दी। इस गोलीबारी में मध्यप्रदेश के हॉक फोर्स के एसआई आशीष शर्मा को गोली लगी थी। घायल सब इंस्पेक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक शहीद सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बालाघाट जिले के किनी चौकी में प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। आईजी अभिषेक शांडिल्य ने इसकी पुष्टि की है। गोली लगने के बाद घायल जवान को सुबह आठ बजे के लगभग अस्पताल लाया गया था। आपको बता दे राजनांदगांव और मध्यप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों के मूवमेंट की खबर के बाद सुरक्षाबलों की टीम बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी।

बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में मध्यप्रदेश के हॉक फोर्स के एसआई आशीष शर्मा को गोली लग गयी। जिसके बाद उन्हे तत्काल उपचार के लिए डोंगरगढ़ में लाकर भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं इस मुठभेड़ की सूचना के बाद इलाके में अब भी ऑपरेशन जारी होने की सूचना है और मौक़े पर तीनों राज्यों के आइजी, एसपी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

जानकारी मिल रही ही कि महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जोन में माओवादियों की मौजूदगी की इंटेलिजेन्स की रिपोर्ट पर सीमा में ज्वाइंट आपरेशन शुरू किया गया था। तीनों जिले की फोर्सस इसमें शामिल है। बताया जा रहा है कि कनघुर्रा के जंगल में सुरक्षा बल बड़ी कार्रवाई की ओर आगे बढ़ रही है। क्षेत्र में मौजूद माओवादियों के खात्मे के लिए तीन राज्यों के सुरक्षा बल ने चारों ओर से घेर रखा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime News : ‘क्वेश्चन समझाने’ के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

राजनांदगांव : राजनांदगांव से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है,…

CG News : छत्तीसगढ़ में थम जाएंगे ट्रक और बसों के पहिए! ड्राइवर महासंगठन ने किया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का ऐलान

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर…

1 of 3