Janjgir - Champa

CG Breaking : आकाशीय बिजली का कहर, झोपड़ी में छिपे तीन लोगों की मौत; 3 घायल

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब मौसम खराब होने के बाद खेत-बाड़ी में काम कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में जाकर रुके थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार को क्षेत्र में अचानक बादल घिर आए। कुछ ही देर में बिजली चमकने के साथ तेज गड़गड़ाहट शुरू हो गई और बूंदाबांदी होने लगी। इसी दौरान महुदा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह लोग प्रभावित हुए।

बारिश से बचने झोपड़ी में गए थे

स्थानीय जानकारी के मुताबिक हादसे के समय सभी लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। मौसम बिगड़ने के बाद बारिश से बचने के लिए वे पास की एक झोपड़ी में जाकर रुक गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में इन तीन लोगों की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • नरेश खैरवार, पिता रामू खैरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी महुदा, थाना बलौदा।
  • रामभरोश पटेल, पिता कंश राम पटेल, उम्र 32 वर्ष।
  • तुलसी राम पटेल, पिता बेदराम पटेल, उम्र 51 वर्ष।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17