Mahasamund

CG News : प्यार का खौफनाक अंत तालाब किनारे लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, 3 दिन पहले घर से हुए थे फरार

महासमुंद : जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ीपार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के एक तालाब किनारे इमली के पेड़ पर एक प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिया नाग (20 वर्ष), निवासी सलीया भिलाईगढ़ और सूरज सेन (28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे बीते 2-3 दिनों से अपने घर से लापता थे। प्रारंभिक जानकारी में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि दोनों के रिश्तों को लेकर परिवार में नाराजगी और विरोध था। माना जा रहा है कि इसी सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल पर युवक और युवती के शव दुपट्टे और गमछे के सहारे पेड़ से लटके मिले।

भंवरपुर पुलिस को आज सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

1 of 7