Mahasamund

CG News : मशरूम खोजने जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला दो घायल

पिथौरा : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमसरा में बुधवार सुबह भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। देवपुर रेंजर संतोष पैकरा से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 5 बजे परिक्षेत्र के ग्राम कोसमसरा परिसर के कक्ष क्रमांक 298 में दो ग्रामीण डमरू पिता बंधी यादव, कमलेश पिता बिरिज बरिहा निवासी ग्राम कोसमसरा द्वारा जंगल में मशरूम (पुटू) खोजने गये थे। इस दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग ने दोनों घायलों को उपचार के लिए तीन-तीन हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की है। बहरहाल, क्षेत्र में हिंसक वन्य प्राणियों के साथ जंगली हाथी भी घूम रहे हैं, इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर वनोपज के लिए जंगल जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, गांव में फैली दहशत, देखें पूरा वीडियो

महासमुंद: जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र में तेंदुए ने एक बार फिर दहशत फैला दी…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

1 of 7