Mahasamund

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग भड़क उठी। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट किन कारणों से हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG : आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया कांड, फिर युवक ने कर ली आत्महत्या, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला…

1 of 7