Mahasamund

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है, क्योंकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्लेसमेंट कैंप और संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। महासमुंद जिले में प्लेसमेंट कैंप का दूसरा दिन आज आयोजित हो रहा है,

जहां जनपद पंचायत बागबाहरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निजी क्षेत्र की कंपनियां भर्ती करेंगी। एसपीएसजी सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर 10वीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 19,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिनके लिए 12,200 रुपये प्रतिमाह सैलरी निर्धारित है।

प्रदेश स्तर पर युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 12 और 13 फरवरी को बिलासपुर, 14 और 15 फरवरी को दुर्ग तथा 16 और 17 फरवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों में प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच मे जुटी पुलिस

महासमुंद : महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा स्थित नहर…

CG News : रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, गांव में फैली दहशत, देखें पूरा वीडियो

महासमुंद: जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र में तेंदुए ने एक बार फिर दहशत फैला दी…

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

1 of 7