Mahasamund

CG Crime : कार में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, चेंबर से 38 किलो गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेट्टा कार में बनाए गए सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, कार और मोबाइल फोन सहित कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से एक जेट्टा कार के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है।

एनएच-53 पर नाकाबंदी कर पकड़ी कार

सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर संदिग्ध जेट्टा कार को रोका। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान श्रवण यादव (39 वर्ष) निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में बताई।

सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा था गांजा

वाहन की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की में विशेष रूप से बनाया गया सीक्रेट चेंबर मिला। जब चेंबर खोला गया तो उसमें छिपाकर रखे गए 18 पैकेटों से कुल 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के मदन रामपुर से गांजा लेकर रायपुर पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 18.97 लाख रुपये मूल्य का गांजा, लगभग 6 लाख रुपये की जेट्टा कार तथा 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है।

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा खेप को रायपुर में किसे सौंपा जाना था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG News : कार से 9 करोड़ 817 लाख रूपये के सोने के जेवरात पकड़ाया, गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG Breaking : नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच मे जुटी पुलिस

महासमुंद : महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा स्थित नहर…

1 of 7