Mahasamund

CG Breaking : जंगल में दंतैल हाथी की दस्तक कई गांवों में अलर्ट जारी …

महासमुंद : वनमण्डल महासमुंद परिक्षेत्र के मुड़मार (बेलर) क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक नर दंतैल हाथी के पहुंचने से वन विभाग सतर्क हो गया है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के कई गांवों में ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि अब तक हाथी के कारण किसी भी तरह की फसल हानि, मकान क्षति या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

वन विभाग के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे तक दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 66 और 67 के अंतर्गत आने वाले मुड़मार और गौरखेड़ा के बांस प्लांट वाले जंगल क्षेत्र में विचरण करता देखा गया। वर्तमान में हाथी की लोकेशन कक्ष क्रमांक 66, 67 और 64 के जंगल क्षेत्र में बताई जा रही है। विभाग ने संभावना जताई है कि हाथी आगे कक्ष क्रमांक 68, 58, 59, 60, 438, 64, 61 और 63 की ओर बढ़ सकता है। इसके मद्देनजर वन अमला लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। गौरखेड़ा, मुड़मार, उमरदा, पतेरापाली, सिरगिड़ी, दलदली, झालखमरिया, बेलर, अरण्ड, सोरिद, चोरभाटी, बनसीवनी, लोहारडीह और परसापानी सहित कई गांवों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार जंगल क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। वहीं गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हाथी दिखाई देता है तो वह उसके करीब जाने की कोशिश न करें और तुरंत नजदीकी वन कर्मचारी या विभाग को इसकी सूचना दें। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वन विभाग की टीम हाथी की दिशा और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, गांव में फैली दहशत, देखें पूरा वीडियो

महासमुंद: जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र में तेंदुए ने एक बार फिर दहशत फैला दी…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG News : नगर पंचायत का अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोप, समर्थकों ने किया थाने का घेराव

महासमुंद : महासमुंद जिले के तुमगांव पुलिस ने नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

1 of 7