Mahasamund

CG : शराबी बेटे ने मां से कहा “मैं तुम्हें पत्नी बनाऊंगा”, फिर सौतेली मां ने टंगिया से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद : महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में एक मां ने अपने सौतेले पुत्र की टंगिया से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां रुखमणी सोरी को बी एन एस की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का सगा बेटा राजेन्द्र सोरी ने खल्लारी थाना में सूचना दी कि उसका बड़ा भाई सूरज सोरी शराब का आदी था और आये दिन शराब पीकर विवाद करता था।

घटना के दिन भी सूरज सोरी घर आया और मां से विवाद करने लगा। मां को गाली दे रहा था। मेरे द्वारा बीच बचाव करने पर मुझे भी चोट आई। सूरज मेरी मां को पत्नी बनाउंगा कहकर गाली गलौज कर रहा था। तभी मां रुखमणी आक्रोशित होकर घर के अंदर रखे टंगिया से सूरज सोरी के सिर में तीन बार वार कर दी। जिससे सूरज लहूलूहान होगा गया। सूरज को घायल अवस्था मे 112 की मदद से अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते मे सूरज ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि शराब ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली और सौतेली मां को सलाखो के पीछे कर दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

1 of 7