Surajpur

CG : हेमा मालिनी के पति का अपहरण कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती, स्टांप पेपर पर कराया हस्ताक्षर, जेवरात भी लुटे पुलिस ने किया गिरफ्तारी

अंबिकापुर : जिले में जमीन विवाद की रंजिश के चलते एक व्यक्ति के अपहरण और फिरौती मांगने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना गांधीनगर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित शंकर दयाल रवि को योजनाबद्ध तरीके से अगवा कर न केवल उसकी पिटाई की गई, बल्कि 5 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी गई। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से जबरन सादे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।

हेमामालिनी ने दर्ज करायी शिकायत

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब पीड़ित की पत्नी हेमा मालिनी ने 26 जून 2025 को थाना गांधीनगर में अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 जून को शंकर दयाल रवि घर से अपनी टाटा नेक्सन कार (CG/15/DV/7100) से यह कहकर निकले कि वह किसी काम से जा रहे हैं, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा। शिकायत के आधार पर थाना गांधीनगर में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को गवाहों से जानकारी मिली कि पीड़ित को फिरौती के लिए अगवा किया गया है। तकनीकी ट्रैकिंग और चश्मदीदों की मदद से पुलिस ने शंकर दयाल को साड़बार मंदिर के पास सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान मौके से एक आरोपी मोतीराम यादव को पकड़ा गया, जबकि अन्य फरार हो गए। मोतीराम यादव से पूछताछ में घटना की पूरी साजिश उजागर हुई।

उसने बताया कि आरोपीगण जमीन विवाद की रंजिश के चलते शंकर दयाल को मिलने के बहाने बुलाकर, कट्टा दिखाकर अगवा कर ले गए। उन्हें पहले जशपुर ले जाया गया, जहां एक कमरे में बहादुर जायसवाल सहित अन्य आरोपियों ने मारपीट कर 5 करोड़ की मांग की और सादे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाया। अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के गहने भी उतरवा लिए और परिजनों से फिरौती मांगने के लिए उसके मोबाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बहादुर जायसवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी ने अपराध कबूल किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और जबरन हस्ताक्षर कराया गया सादा स्टाम्प पेपर जब्त किया गया। मामले में धारा 140(2), 140(3), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस अपहरण कांड में अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी सक्रियता से तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक दीनदयाल सिंह, विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, घनश्याम देवांगन और ऋषभ सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : अश्लील डांस को मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कला पूछे गए सवाल तो हंसकर बोले – मैं भी देखकर बताता हूं

बैकुंठपुर : अलग-अलग जिलों से सामने आए अश्लील डांस के मामलों की चर्चा इन दिनों…

1 of 8