रायपुर : आज पूरे देश में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर आज छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। कई हिस्सों में आज हल्की बारिश का आसार है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 17 और 18 जुलाई को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।
तापमान में मिलेगी राहत
बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।




















