मौसम

CG : छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों होगी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

रायपुर : आज पूरे देश में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर आज छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। कई हिस्सों में आज हल्की बारिश का आसार है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 17 और 18 जुलाई को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।

तापमान में मिलेगी राहत

बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : कोरबा, रायपुर, बिलासपुर सहित 14 जिलों में अगले 72 घंटे होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

CG Weather Update : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेशभर में पिछले दो दिनों से…

1 of 6