मध्य प्रदेश

Breaking : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई समेत 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों ने जमीन विवाद में चलाई थी गोली

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम ने गोलीकांड में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है।

चार आरोपियों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

गोलीकांड की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि, कोड़ा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के चलते शालिग्राम गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोना गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा पर फायरिंग की थी। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा की गिरफ्तारी की गई है। इस घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन नामजद और एक अज्ञात है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शास्त्री बोले- मेरा कोई संबंध नहीं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गोलीकांड मामले में शालिग्राम गर्ग का नाम सामने आने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे घटनाक्रम से खुद को अलग बताते हुए स्पष्ट किया कि उनका शालिग्राम गर्ग से कोई संबंध नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “शालिग्राम गर्ग से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं दो साल पहले ही सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर चुका हूं। कानून इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करे। मेरा नाम इस घटना से किसी भी तरह न जोड़ा जाए।”

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम…

Luteri Dulhan : शादी के 3 दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हे समेत परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी तहसील अंतर्गत भेरूंदा क्षेत्र से कथित…

भाजपा कार्यालय में पार्षद के साथ मारपीट, जाने किस वजह से हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंदर आयोजित…

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा…

1 of 36