Kondagaon

CG Crime : युवक ने धमकी देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

केशकाल : छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले के केशकाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 2 महीने की गर्भवती हुई और उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की। नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केशकाल के फरसगांव थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने डरा धमकाकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई, लेकिन उसने ये बात किसी को नहीं बताई। युवती जब दो महीने की गर्भवती हुई तब उसके परिजनों को दुष्कर्म की वारदात के बारें में जानकारी हुई।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

युवती ने अपने परिजनों को पूरी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद युवती के परिजन उसे लेकर फरसगांव थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फरसगांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG News : शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर फंसाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG News : इलाज के लिए निकली महिला जनपद पंचायत सदस्य लापता, 8 दिन से स्विच ऑफ है फोन, पुलिस तलाश में जुटी

कोंडागांव : जिले के फरसगांव जनपद पंचायत की सदस्य रैयमती कोर्राम 45 वर्ष के अचानक…

1 of 6