Kondagaon

CG News : इलाज के लिए निकली महिला जनपद पंचायत सदस्य लापता, 8 दिन से स्विच ऑफ है फोन, पुलिस तलाश में जुटी

कोंडागांव : जिले के फरसगांव जनपद पंचायत की सदस्य रैयमती कोर्राम 45 वर्ष के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 9 जुलाई को इलाज के लिए घर से निकली रैयमती पिछले आठ दिनों से लापता है और उसका फोन स्विच ऑफ होने के कारण परिजनों का चिंता बढ़ गई है। परिजनों की शिकायत पर फरसगांव पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, फरसगांव जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 की जनप्रतिनिधि रैयमती कोर्राम 9 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। कुछ देर बाद उसने अपने पति को फोन कर बताया कि वह कोंडागांव के जिला अस्पताल में इलाज के लिए जा रही है। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ है और वह घर नहीं लौटी।

परिजनों ने जिला अस्पताल और सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन रैयमती का कोई सुराग नहीं मिला। परेशान होकर रैयमती के पति ने 17 जुलाई को फरसगांव थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

रैयमती का हुलिया और पहचान-

शिकायत में रैयमती के पति ने बताया कि उनकी पत्नी ने घटना वाले दिन लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उनके पास एक बैग में कपड़े थे, और उन्होंने गले में सोने का मंगलसूत्र, कानों में सोने के टॉप्स, और नाक में सोने की फूली पहनी थी। रैयमती का रंग सांवला है, कद करीब 5 फीट है, और वह हिंदी, हल्बी, और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती हैं। पुलिस ने इस हुलिए के आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG News : मां – बाप के रहते दो बच्चियां पहुंच गई अनाथ आश्रम, लापता होने के बाद मिलीं तो उठे गए परिजनों पर सवाल

केशकाल : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से दो स्कूली बच्चियां जो…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 3